फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उना में राहुल की सुरक्षा में हुई भारी चूक, कांग्रेस ने मांगी सफाई

Sun, 24 Jul 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तस्वीर में महिला के साथ राहुल गांधी - फोटो : @OfficeOfRG
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल गुजरात में बीते दिनों गोरक्षा दल के सदस्यों द्वारा पीटे गए दलितों के परिजनों से मिलने जब राहुल गांधी उना पहुंचे तो वहां उनसे जिस महिला को युवक की मां के रूप से राहुल से मिलाया गया वो फर्जी थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राहुल गांधी बीते दिनों गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल में गए थे जहां पीटे गए दलित युवक भर्ती कराए गए थे।  वहां पीड़ितों की मां के रूप में मौजूद औरत से हाथ मिलाया और सांत्वना के लिए गले भी लगाया।जब इस फर्जी मां का खुलासा हुआ तो सबके कान खड़े हो गए साथ ही कांग्रेस हाईकमान की ओर से कांग्रेस की गुजरात इकाई से इस पर सफाई भी मांगी गई है।

बता दें कि राहुल को उस महिला ने पीड़ितों के जख्म भी दिखाए। राहुल जिस समय उस महिला से मिल रहे थे वहां गुजरात कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के साथ कई अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का नाम है रमा बेन

दूर दराज की रिश्तेदार भी नहीं है महिला - फोटो : @OfficeOfRG
वहीं टीवी चैनल एबीपी न्यूज के मुताबिक जिस महिला से राहुल ने मुलाकात की है उनका नाम रमा बेन है। वो इन पीड़ितों की मां तो दूर, कहीं दूर दराज की रिश्तेदार भी नहीं है। चैनल के मुताबिक जो युवक पीड़ित थे वो इस महिला से अंजान की तहर व्यवहार नहीं कर रहे थे।

गौरतलब है कि 11 जुलाई को गुजरात के उना में चारों पीड़ित युवक मृत गाय के शरीर से चमड़ी निकाल रहे थे कि तभी वहां आरोपी आए और उन्होंने पीड़ितों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें