17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे कुछ देर में आने ही वाले हैं। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सात चरणों में डाले गए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी और दोपहर तक रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे। ज्यादातर एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा नीत एनडीए की सत्ता में वापसी की संभावना जताई जा रही है, वहीं विपक्षी दलों ने एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए अपनी अपनी जीत का दावा किया है। इस बीच ट्विटर पर ट्रेंडिग टॉपिक एग्जिट पोल से उलट कुछ अलग ही दिखा रहा है। ट्विटर के ट्रेंडिंग टॉपिक की बात करें तो आज सुबह से ही इसमें हैशटैग 'आ रही है कांग्रेस' और हैशटैग 'गो बैक मोदी' ट्रेंड कर रहा है।
हम सुबह सात बजे से मतगणना की तैयारियों से जुड़े हर चुनावी पहलू को आपके सामने रखेंगे। अपने लोकसभा क्षेत्र के नतीजों से जुड़ी पल-पल की खबर अमर उजाला आपके पास पहुंचाएगा। इसके लिए आपको अपनी लोकसभा सीट का नाम 8955776624 पर एसएमएस करना होगा।