2019 के लोकसभा चुनाव में रुझानों के सामने आने के बाद भाजपा के नेता गदगद दिख रहे हैं। साथ ही विपक्ष पर हमला भी बोल रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन राज्यों में कांग्रेस जीती थी। वहां भाजपा जीत रही है। इसका एक ही कारण है कि कांग्रेस की जबसे राज्य में सरकार बनी है उन्होंने कोई काम नहीं किया है।
भाजपा केवल कहती नहीं है बल्कि काम करके दिखाती है और यही कारण है कि हाल में जहां कांग्रेस ने सरकार बनाई है उन राज्यों में भाजपा अधिक सीटें जीत रही है। साथ ही भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल के बारे में कहा कि जहां लोगों को वोट देने से रोका गया वहां वोट प्रतिशत बढ़े। इसके साथ ही बंगाल के रुझान पर उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कमाल है कि हम लोग बंगाल के रुझान में डबल डिजीट पर पहुंच गए हैं।