फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Elections: पीएम मोदी समाज के सभी वर्गों को न्याय देने का कर रहे काम, रामदास अठावले ने किया दावा

Thu, 21 Dec 2023 06:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नये संसद भवन का निर्माण हुआ, जिसे संविधान भवन का नाम देकर सरकार ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया।
विज्ञापन
रामदास अठावले - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतकर एक नया इतिहास रचेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी वर्ग, समाज एवं क्षेत्र को न्याय देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरपीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, गरीबी व भुखमरी देने का काम किया, जिसे दूर करने के लिए पिछले 9 वर्षों से केंद्र सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। आठवले ने कहा, केंद्र सरकार के साहसिक निर्णय के कारण ही आज जम्मू कश्मीर में तिरंगा शान से लहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नये संसद भवन का निर्माण हुआ, जिसे संविधान भवन का नाम देकर सरकार ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें