फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार तमिलनाडु में बड़ी जीत हासिल करेगी', एएमएमके महासचिव का दावा

Fri, 15 Mar 2024 10:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

11 मार्च को मीडिया से बात करते हुए दिनाकरन ने कहा कि तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के जरिए हमने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और किशन रेड्डी से फोन पर बात की थी। हमारी बातचीत सहज और सार्थक रही।
विज्ञापन
टीटीवी दिनाकरन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने गुरुवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार तमिलनाडु में बड़ी जीत हासिल करेगी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लागातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएंगे। 
विज्ञापन


तमिलनाडु में एनडीए को एएमएमके का समर्थन 
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले टीटीवी दिनाकरन की एएमएमके ने एनडीए के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, "हम सभी को मालूम है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में लौटने वाले हैं। तमिलनाडु के कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल कर एनडीए उन्हें बहुमत हासिल करने में मदद करेगा।"

इसे पहले 11 मार्च को मीडिया से बात करते हुए दिनाकरन ने कहा, "तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई के जरिए हमने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और किशन रेड्डी से फोन पर बात की थी। हमारी बातचीत सहज और सार्थक रही। हमने एनडीए का समर्थन करने का निर्णय लिया है। मैं शहर से बाहर था इसलिएयह बातचीत फोन पर ही हो पाई।" 
विज्ञापन


तमिलनाडु के लोगों के कल्याण के लिए आवाज उठाना जारी रहेगा: दिनाकरन
दिनाकरन ने कहा, "हम अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन बनाने जा रहे हैं। हमने भाजपा को बिना किसी शर्त के समर्थन करने का आश्वासन दिया है।" उन्होंने आगे कहा, "देश के लिए यह महत्वपूर्ण है कि भाजपा लोगों के विकास के विजन को लेकर आगे बढ़े। एएमएमके के महासचिव ने बताया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु के लोगों के कल्याण और राज्य की सुरक्षा के लिए आवाज उठाना जारी रखेगी।" बता दें कि अन्नाद्रमुक से निष्काशित नेता पन्नीरसेल्वम दिनाकरन  के नेतृत्व वाली अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम से हाथ मिलाएंगे। उन्होंने मीडिया को बताया कि भाजपा लगातार उनके संपर्क में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें