2019 के लोकसभा चुनाव के रुझान धीरे-धीरे भाजपा के पक्ष में जा रहे हैं। रुझानों के हिसाब से भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ तीन सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इतनी बड़ी जीत का आंकडा देखते हुए नेताओं के भी बयान और ट्वीट सामने आने लगे हैं। इसी सिलसिले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रूझानों का आंकड़ा देखते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए धन्यवाद दिया है।
बता दें कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ रुझानों के हिसाब से 335 का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ 100 के आंकड़े के पास पहुंच गई है।