फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: नेताओं पर भारी पड़ीं उनकी पत्नियां, सुनीता केजरीवाल-कल्पना सोरेन ने खींचा रैली पर जनता का ध्यान

सार

आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता सुनील कुमार सरोज ने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने अपनी पहली ही जनसभा में परिपक्व भाषण दिया है। उनकी बातों में बड़ी स्पष्टता और कहीं कोई घबराहट नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन
कल्पना सोरेन, सुनीता केजरीवाल और सोनिया गांधी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलीला मैदान में रविवार के दिन विपक्षी दलों के नेताओं का भारी जमावड़ा हुआ। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, भगवंत मान, डेरेक ओ ब्रायन, तेजस्वी यादव और कई अन्य बड़े नेता शामिल थे। लेकिन इस पूरी रैली में विपक्षी दलों की महिला नेताओं ने भीड़ का ध्यान अपनी ओर जबरदस्त तरीके से खींचा। खासकर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी हेमत सोरेन ने लोगों को अपने से जोड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


सुनीता केजरीवाल की बिल्कुल बगल वाली बाईं सीट पर सोनिया गांधी बैठीं। विभिन्न नेताओं के भाषणों के बीच वे सुनीता केजरीवाल से किसी मुद्दे पर बातचीत भी करती रहीं। सुनीता केजरीवाल भी मुस्कराकर उनकी बातों का लगातार जवाब देती रहीं। जब सुनीता केजरीवाल के बोलने का एलान हुआ, भीड़ ने जबरदस्त तरीके से उनका स्वागत किया। इस उत्साह ने यह दिखा दिया कि यदि किन्हीं कारणों से अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है और सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सामान्य लोगों तक में इसका स्वागत किया जाएगा। 

सुनीता केजरीवाल के पूरे भाषण में एक बड़े जनसमुदाय को संबोधित करते समय पहली बार में जिस तरह की हिचक लोगों में दिखाई पड़ती है, वह हिचक कहीं दिखाई नहीं पड़ी। बल्कि वे जब प्रेस कांफ्रेस में अरविंद केजरीवाल के संदेश पढ़ती थीं तो उसमें बहुत ज्यादा कंफर्टेबल नहीं दिखाई पड़ती थीं। लेकिन रविवार की रैली में उनके तेवर बिल्कुल बदले हुए थे। उन्होंने बड़े सधे तरीके से अरविंद केजरीवाल का संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता सुनील कुमार सरोज ने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने अपनी पहली ही जनसभा में परिपक्व भाषण दिया है। उनकी बातों में बड़ी स्पष्टता और कहीं कोई घबराहट नहीं दिख रही थी। संभवतः लंबे आईआरएस सेवाकाल में जनता से रूबरू होने के कारण उन्हें इस तरह का आत्मविश्वास मिला हो। उन्होंने कहा कि यदि वे अपने पहले ही संबोधन में कमजोर पड़ जातीं तो बाद में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के अवसर पर विपक्ष इसका मजाक बनाने से बाज नहीं आता। लेकिन अपनी मजबूती से उन्होंने इस मसले को पैदा ही नहीं होने दिया है।    

मजबूत पड़ीं कल्पना सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी बड़ी मजबूती के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके पति को गिरफ्तार किए हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को गलत बताया और इस बात का भरोसा जताया कि हेमंत सोरेन जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और मजबूती से जनता की सेवा में जुटेंगे।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें