फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: कांग्रेस के तीन सांसदों का निलंबन हो सकता है वापस, जानिए इसके पीछे की वजह

Fri, 12 Jan 2024 10:22 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीनों निलंबित कांग्रेस सांसद भाजपा सांसद सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के सामने पेश हुए थे। उस दौरान उन्होंने अपने व्यवहार को लेकर खेद प्रकट किया। बताया जा रहा है समिति के सदस्यों ने कहा कि खेद के बाद मामले को बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
संसद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतकालीन सत्र के दौरान तीन कांग्रेस सांसदों के निलंबन को रद्द करने पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति विचार कर रही है। दावा किया गया कि लोकसभा की विशेषाधिकार समिति उनके निलंबन को रद्द करने की सिफारिश कर सकती है। गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र के दौरान अपने आचरण को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकारी समिति के सामने शुक्रवार को तीन कांग्रेस सांसदों ने खेद प्रकट किया है। बता दें कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक, जे जयकुमार और विजयकुमार वसंत को शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, तीनों निलंबित कांग्रेस सांसद भाजपा सांसद सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति के सामने पेश हुए थे। उस दौरान उन्होंने अपने व्यवहार को लेकर खेद प्रकट किया। बताया जा रहा है समिति के सदस्यों ने कहा कि खेद के बाद मामले को बंद किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि हम सदन से उनके निलंबन को रद्द करने की सिफारिश करेंगे, जिससे इन नेताओं के बजट सत्र में शामिल होने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

क्या है मामला
शीतकालीन सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने को लेकर 146 विपक्षी सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था। उस दौरान कांग्रेस के तीनों सांसद हंगामा करते-करते लोकसभा अध्यक्ष की सीट तक जा पहुंचे। जिसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया था। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने खेद प्रकट करने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट सौंप सकती हैं। 
विज्ञापन


वहीं राज्यसभा सचिवालय ने कहा कि राज्यसभा का अगला सत्र 31 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकसभा कक्ष में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा और एक फरवरी को अंतरिम केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें