फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की अनूठी पहल, ‘सखी मतदान केंद्र’ पर महिला मतदाताओं को मिलेंगे सेनेटरी पैड्स

विज्ञापन
मतदान (फाइल फोटो) - फोटो : pti
विज्ञापन
चुनाव आयोग द्वारा पहली बार लिए एक अनूठे निर्णय के तहत 29 अप्रैल को उपनगरीय मुंबई में बने ‘सखी मतदान केंद्रों’ पर मतदान करने आने वाली प्रत्येक महिला को सेनेटरी पैड्स दिए जाएंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस ‘सद्भावना’ का उद्देश्य अधिक संख्या में महिलाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि उपनगरीय मुंबई में कुर्ला, अंधेरी और बोरीवली इलाकों में फैले 26 विधानसभा इलाकों में मतदान के लिए विशिष्ट ‘सखी मतदान केंद्र’ बनाये गए है, जहां केवल महिलाएं ही मतदान करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘सद्भावना के तहत प्रत्येक महिला मतदाता को इन मतदान केंद्रों पर सेनेटरी नैपकिंस का बंडल दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त इन केंद्रो पर सभी मतदाताओं के लिए शीतल पेय का प्रबंध किया गया है।’ इन केंद्रों को आकर्षक बनाने हेतु रंगोली और अन्य कला प्रारूपों का भी प्रयोग किया जायेगा। 
विज्ञापन


अपर मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शिंदे ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 288 विधानसभा सीटों के करीब 300 मतदान केंद्रों का प्रबंध पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।  इस राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में वोट डाले जाने हैं और तीन चरणों के चुनाव संपंन हो चुके हैं। अब मुंबई सहित 17 संसदीय सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें