फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासंग्राम: इंदौर में फ्लाईओवर से भ्रष्टाचार तक हर मुद्दे पर खुलकर बोली जनता

Wed, 24 Apr 2019 06:15 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंदौर में जनता के सवालों के बीच घिरे नेताजी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में पहुंच रहे हैं हम। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होने हैं- 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई। मतदाता चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं? वे अपने भावी सांसद या जनप्रतिनिधियों से क्या उम्मीदें रखते हैं? इन्हीं तमाम सवालों और उनके जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा स्वच्छता के मामले में देश भर में नंबर वन बने इंदौर। 

कांग्रेस प्रतिनिधि ने कहा कि पंकज संघवी के तौर पर इंदौर को बेहतरीन उम्मीदवार मिला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद सुमित्रा महाजन ने शहर में तो ठीक काम किया लेकिन उन्होंने अपने गोद लिए गांव में भी विकास कार्य नहीं किया। ताई को टिकट न मिलने पर हो रहे विरोध को भी उन्होंने अपने पक्ष में जाने का दावा किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रतिनिधि संजय कटारिया के मुताबिक ताई ने शहर के लिए काफी काम किया। ताई ने खुद ही कहा कि किसी युवा को अवसर मिलना चाहिए। इसीलिए शंकर लालवानी को मौका दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान जनता ने सरकारी विभागों में काम के लिए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो फ्लाईओवर और दूसरी सुविधाओं पर भी बात की।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें