फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में मोबाइल के प्रयोग पर स्पीकर ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को दी चेतावनी

Wed, 26 Jul 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीकर सुमित्रा महाजन ‘ताई’ ने सदन के अंदर मोबाइल का प्रयोग करने पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को कड़ी चेतावनी दी। अनुराग ठाकुर दो दिन पहले सदन के वेल में विपक्षी सदस्यों द्वारा किए जा रहे हंगामे को कथित रूप से शूट कर रहे थे। स्पीकर की चेतावनी के बाद अनुराग ने अपने किए पर खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन


इससे पहले कुछ विपक्षी सदस्यों ने अनुराग ठाकुर द्वारा विपक्ष के विरोध को शूट किए जाने के संबंध में शिकायत की थी। आप सांसद भगवंत मान ने इस संबंध में स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र भी लिखा था। इस पर स्पीकर ने कहा कि यदि किसी ने ऐसा किया है तो यह निंदनीय है।

महाजन भाजपा सांसद से कहा, ‘यदि आपने ऐसा किया है तो आपको माफी मांगनी चाहिए।’ इसके बाद ठाकुर ने बयान दिया और खेद व्यक्त किया। विपक्षी सदस्यों के हंगामेदार विरोध के बीच ठाकुर ने कहा, ‘मोबाइल से अगर किसी को आपत्ति हो तो... मैं खेद व्यक्त करता हूं।’ महाजन ने सांसद को भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको चेतावनी देती हूं... दोबारा गलती नहीं होनी चाहिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें