फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा स्पीकर का चुनाव: BJP ने शुरू किया मंथन, विपक्ष ने विकल्प की तलाश शुरू की, इस नेता ने पेश की दावेदारी

Mon, 24 Jun 2024 08:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनडीए नेताओं के एक वर्ग का विचार है कि पिछली लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को फिर से नामित किया जा सकता है। हालांकि, ऐसी संभावना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
संसद सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति के साथ प्रोटेम स्पीकर और पीएम मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18वीं लोकसभा में स्पीकर की तलाश को लेकर भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। बताया गया है कि पार्टी ने एनडीए गठबंधन के साथियों के साथ इसे लेकर बातचीत की है। हालांकि, इस बीच विपक्ष भी स्पीकर के लिए विकल्प उतारने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि राजनीतिक संदेश देने के लिए विपक्ष स्पीकर पद के लिए भी चुनावी मुकाबले की स्थिति पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनडीए ने अपनी पसंद के बारे में कोई साफ इशारा नहीं दिया है, क्योंकि वह अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और विपक्ष को राजनीतिक तौर पर मुद्दा खड़ा करने का कोई मौका नहीं देना चाहता। इससे पहले एनडीए के घटक दल तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू समेत गठबंधन के नेता इस मामले पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी किसी अंतिम निर्णय से अवगत नहीं कराया गया है।

भाजपा के एक अन्य सहयोगी दल के एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उनसे बात की है। उन्होंने विवरण बताने से इनकार कर दिया। एनडीए नेताओं के एक वर्ग का विचार है कि पिछली लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला को फिर से नामित किया जा सकता है। हालांकि, ऐसी संभावना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें