फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: राहुल के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची प्रियंका, बोलीं- BJP जनता की समस्याओं पर बात नहीं करती

Wed, 24 Apr 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर दिन भाजपा एक नया मुद्दा लेकर आती है, जिसका न तो आपके जीवन से और न ही आपके विकास से कोई संबंध है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से भी इन मुद्दों का कोई संबंध नहीं होता है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज केरल के वायनाड में एक रैली को संबोधित किया। बता दें कि वायनाड राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। अपनी रैली में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं के बयानों से यह स्पष्ट है कि वह जनता की समस्याओं के बारे में बात नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं के बयानों पर नजर डालेंगे तो आपको मालूम चलेगा कि उन्होंने आपकी समस्याओं पर कोई बात नहीं की। उन्होंने विकास पर कोई बात नहीं की। वे वास्तविक मुद्दों पर कभी बात नहीं करते।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि हर दिन वे एक नया मुद्दा लेकर आते हैं, जिसका आपके जीवन से कोई संबंध नहीं है। इन मुद्दों का आपके विकास से भी कोई संबंध नहीं है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से भी इन मुद्दों का कोई संबंध नहीं होता है। वे मीडिया को भी उन मुद्दों पर बात करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
विज्ञापन


वायनाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस शुरू से लेकर आज तक विजन की बात कर रही है। उन्होंने कहा, "आप मेरा भाषण भी सुन सकते हैं। जब आप उनके भाषण सुनेंगे तो पता चलेगा कि उनके पास क्या है? कौन-सा विजन? आप विजन 2047 कहते हैं लेकिन वह विजन क्या है? पिछले 10 वर्षों में आपने इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए क्या किया? आम आदमी के लिए आपके पास क्या विजन है? आप रोजगार देने के लिए क्या कर रहे हैं?"
भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि चुनाव उनके पक्ष में नहीं जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा बौखलाई हुई है। अगर 10 सालों में इन्होंने जनता के लिए कुछ किया होता, तो मंच पर आकर यह चर्चा नहीं होती जो आजकल हो रही है। रोज नया मुद्दा उठा रहे हैं, जिससे जनता का कोई ताल्लुक नहीं है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा को समझ आ रहा है कि रूझान इनके पक्ष में नहीं जा रहा है
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें