फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'हमारी रैलियां न हो, इसलिए...', पीएम मोदी के मुंबई दौरे पर संजय राउत का तंज; राज ठाकरे को भी घेरा

Fri, 17 May 2024 02:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीएम मोदी की रैली को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि आज पीएम मोदी मुंबई में रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ राज ठाकरे भी मंच साझा करेंगे। भाजपा के पास अब कोई नेता नहीं है।
विज्ञापन
संजय राउत, पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी की 17 मई को मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित करेंगे। महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे भी शामिल होंगे। पीएम मोदी की इस रैली को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी पर तंज कसने के साथ राज ठाकरे को भी घेरा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी की रैली पर शिवसेना (यूबीटी) की प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के मुंबई दौरे पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में पीएम मोदी जितनी रैली करेंगे, भाजपा उतनी ही कम सीट जीतेगी। हमारी रैलियां न हो, इसलिए हमें शिवाजी पार्क नहीं मिला। राज ठाकरे पहले उनके खिलाफ बोल रहे थे। उन्होंने कहा था कि मोदी-शाह को महाराष्ट्र में पैर रखने नहीं देंगे, लेकिन आज उन्हीं के साथ खड़े हैं।"

संजय राउत ने आगे कहा, "राज्य में देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ माहौल है। भाजपा को यहां सबसे बड़ा नुकसान होगा। गौतम अदाणी को जमीन बेचने के लिए  कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। भाजपा का सबसे बड़ा फायनेंसर अदाणी ही है। महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन का दम निकल चुका है।"
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बताया कि उन्होंने रैली के लिए शिवाजी पार्क की तैयारी की थी। उन्होंने कहा, "हमने सभी कागजी कार्रवाई भी की थी। आज अरविंद केजरीवाल, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे बड़े नेता यहां आ रहे हैं।"

पीएम मोदी की रैली को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, "आज पीएम मोदी मुंबई में रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ राज ठाकरे भी मंच साझा करेंगे। भाजपा के पास अब कोई नेता नहीं है। राज ठाकरे की पार्टी के पास भी कोई विधायक या सांसद नहीं हैं। अब तो मुंबई में मतदाता भी नहीं है, केवल कुछ गुंडे पार्टी के कार्यकर्ता ही बचे हैं। वे (भाजपा) कहते हैं 400 पार लेकिन इस बार भाजपा तड़ी पार। मुंबई में उत्तर भारत के नागरिकों को याद रखना चाहिए कि कैसे मनसे ने उनके साथ दर्व्यवहार और अपमान किया। क्या आप ऐसे लोगों को भाजपा के साथ बर्दाश्त करेंगे? क्या आप भाजपा और महायुति को वोट देंगे?"

भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि उन्होंने राज ठाकरे को कुछ दिनों में भाजपा के साथ शामिल होने के लिए कहा। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासिक और ठाणे में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में रैली को संबोधित किया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें