लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों के करीब पहुंच गया है। वहीं इंडी गठबंधन भी बहुमत के करीब है। उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक इंडी गठबंधन को बढ़त मिला है। अब अगर रुझान के नतीजों में बदलाव होता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अबकी बार 400 पार का नारा बेअसर साबित हो जाएगा। पीएम मोदी को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एक चुनाव लड़ रही थी। पिछले साल जुलाई में सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ एक मंच पर आकर महागठबंधन किया, जिसका नाम इंडी गठबंधन रखा गया। इंडी गठबंधन का पूरा नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इनक्लूसिव एलायंस है।
इंडी गठबंधन में कुल 37 पार्टियां हैं, जिसमें राष्ट्रीय दलों के साथ राज्यों के स्थानीय पार्टियां भी शामिल हैं। इस लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के तहत सभी छोटे-बड़े दलों ने एकसाथ होकर चुनाव लड़ा। इंडी गठबंधन की प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस, राकांपा-एसपी, शिवसेना-यूबीटी, आप, टीएमसी समेत कई अन्य पार्टियां भी हैं।
इंडी गठबंधन की पार्टियां
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम)
आम आदमी पार्टी (आप)
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)
जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी)
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (राकांपा-एसपी)
राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
समाजवादी पार्टी (सपा)
शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी)
अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई एमएल एल)
क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी)
केरल कांग्रेस एम (केसीएम)
विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके)
मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)
केरल कांग्रेस (केसी)
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल)
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी)
मणिथानेया मक्कल काची (एमएमके)
कोंगुनाडु मक्कल देसिया कच्ची (केएमडीके)
भारतीय किसान और मजदूर पार्टी (पीडब्ल्यूपीआई)
रायजोर दाल (आरडी)
असम जातीय परिषद (एजेपी)
आंचलिक गण मोर्चा (एजीएम)
ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस (एपीएचएलसी)
गोवा फॉर्वर्ड पार्टी (जीएफएफ)
हमरो पार्टी (एचपी)
मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम)
जन अधिकार पार्टी (जेएपी)
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)
पुर्वांचल लोक परिषद (पीएलपी)
जातीय दल असम (जेडीए)
समाजवादी गणराज्य पार्टी (एसजीपी)
एनडीए में कुल 41 पार्टियां हैं, जिनमें भाजपा, नेशनल पार्टी, राकांपा, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, टीडीपी पार्टियां समेत कई अन्य पार्टियां भी शामिल हैं।
एनडीए में शामिल पार्टियां
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
नेशनल पार्टी (एनपीपी)
अखिल झारखंड छात्र संघ (एजेएसयूपी)
अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी)
अपना दल (सोनेलाल) (एडीएस)
असम गण परिषद (एजीपी)
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी)
इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी)
जनता दल (सेक्युलर) (जेडीएस)
जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू)
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) (एलजेपीआरवी)
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी)
नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक प्रगतिशील पार्टी (एनडीपीपी)
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी)
शिवसेना शिंदे गुट
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम)
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी)
टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी)
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी)
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल)
अम्मा पीपुल्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एएमएमके)
तमिलनाडु पीपुल्स प्रोग्रेस एसोसिएशन (टीएमएमके)
भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस)
गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा (जीएनएलएफ)
हरयाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी)
हिंदुस्तानी पब्लिक मोर्चा (एचएएम)
जन सुराज्य शक्ति (जेएसएस)
जन सेना पार्टी (जेएसपी)
केरला कामराज कांग्रेस (केकेसी)
निषाद पार्टी (एनपी)
प्रहार जनशक्ति पार्टी (पीजेपी)
पट्टाली मक्कल काची (पीएमके)
पुथिया निधि काची (पीएनके)
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी)
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम)
राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी)
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) (आरपीआईए)
सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी)
तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) (टीएमसीएम)