फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result: दक्षिण में नहीं दिखा एनडीए प्रत्याशियों का दम, इन बड़े चेहरों को मिलीं बड़े अंतर से हार

Tue, 04 Jun 2024 06:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव नतीजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा नीत एनडीए 300 सीटों के करीब पहुंच गया है, लेकिन इंडी गठबंधन भी बहुमत से ज्यादा दूर नहीं है। रुझानों के अनुसार, एनडीए 97 सीटों पर और इंडी गठबंधन 228 सीटों पर आगे चल रही है। जहां एक तरफ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भाजपा पर भारी पड़ी, तो वहीं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को संजीवनी मिली। दक्षिण में कई बड़े चेहरों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर को जीत मिलीं, तो वहीं केरल में सत्ताधारी पार्टी सीपीआईएम को बड़ा झटका लगा है और पार्टी सिर्फ एक लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। दक्षिण में जिन बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा है, उनके बारे में यहां जानेंगे। 
विज्ञापन


प्रज्ज्वल रेवन्ना
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस के निलंबित नेता प्रज्वल रेवन्ना को लोकसभा चुनाव 2024 में हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में लड़ रहे थे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार श्रेयस एम. पटेल से 43738 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि वर्तमान समय में प्रज्ज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से यौन शोषण का आरोप है। हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान के ठीक एक दिन बाद, 27 अप्रैल को प्रज्ज्वल जर्मनी चले गए थे। फिलहाल वह एसआईटी की हिरासत में हैं। 

माधवी लता
तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने माधवी लता को चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट से उनका मुकाबला एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ था। इस सीट से माधवी लता को 338335 लाख वोटों से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


तमिलिसाई सुंदरराजन
तमिलनाडु की दक्षिण चेन्नई लोकसभा सीट से भाजपा ने तमिलिसाई सुंदरराजन को चुनावी मैदान में उतारा था। इस सीट से उन्हें डीएमके की टी.सुमति से 48784 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि सुंदरराजन तेलंगाना की राज्यपाल रह चुकी हैं। राजनीति में प्रवेश करने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। तेलंगाना की राज्यपाल के अलावा वह पुडुचेरी की उपराज्यपाल (2021-2024) भी रह चुकी हैं।

के. अन्नामलाई
कोयंबटूर को तमिलनाडु का हॉट सीट के नाम से जाना जाता है। पूरे राज्य में यह सीट सबसे अधिक चर्चा में है। भाजपा ने इस लोकसभा सीट से के. अन्नामलाई को उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया था। उन्हें डीएमके उम्मीदवार गणपति राजकुमार पी के हाथों 51577 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। 

राजीव चंद्रशेखर
केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीद शशि थरूर के खिलाफ भाजपा ने राजीव चंद्रशेखर को चुनावी मैदान में उतारा था। शशि थरूर के आगे राजीव चंद्रशेखर का प्रभाव फीका पड़ गया। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों 16077 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि शशि थरूर साल 2009 से ही इस सीट पर जीत रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें