असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा पर विपक्षी दल के वॉशिंग मशीन वाले तंज पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास बड़ी हाई वोल्टेज वाली वॉशिंग मशीन है, जिसका इस्तेमाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साफ करने के लिए किया गया था।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वोत्तर राज्यों के लिए बेमतलब बताया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि दोनों नेता अपनी समाप्ति तिथि भी पार कर चुके हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने असम में माफिया राज होने का दावा किया था जिसे असम के सीएम ने खारिज कर दिया। इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि पूरे राज्य में शांति है और सभी कल्याणकारी उपाय लोगों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विपक्षा पर किया पलटवार
असम के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर विपक्षी दल के वॉशिंग मशीन वाले तंज पर भी पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस के पास बड़ी हाई वोल्टेज वाली वॉशिंग मशीन है, जिसका इस्तेमाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साफ करने के लिए किया गया था।"
उन्होंने आगे कहा, "उनके (कांग्रेस) पास एक बड़ी वॉशिंग मशीन है। उनके पास ऐसी कौन सी वॉशिंग मशीन है, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को साफ कर दिया। मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहता हूं कि चार साल पहले उन्होंने कहा था कि शराब घोटाले के जरिए केजरीवाल पैसे लूट रहे हैं और अब वह एक अच्छे इंसान बन गए। उनके पास कौन सी वॉशिंग मशीन है?"
विज्ञापन
असम के सीएम ने आगे कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी असम के लिए बेमतलब हैं। उनकी समाप्ति की सीमा खत्म हो चुकी है। बुधवार को धुबरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित किया था।" इस रैली में उन्होंने कहा था, "जब सरमा कांग्रेस में थे तो उनके खिलाफ बड़े आरोप लगे थे, लेकिन पार्टी बदलने के बाद उन्होंने खुद को भाजपा के वॉशिंग मशीन में साफ कर लिया। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि असम में माफिया राज है।"
प्रियंका गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए असम सीएम ने कहा, "प्रियंका गांधी ने कांग्रेस शासित दिन नहीं देखे हैं। आज यहां कैसे माफिया है? आज यहां न विस्फोट होता है, न गोलीबारी की घटनाएं। यहां केवल रकीबुल हुसैन की माफियागिरी थी, उन्होंने गैंडे के अवैध शिकार के बारे में कुछ नहीं कहा।" भाजपा नेता ने राज्य में सभी 14 सीटों पर जीत की उम्मीद जताई है।