फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने संजय राउत को थमाया नोटिस, कन्हैया कुमार को कहा था ‘जहर की बोतल’

Tue, 02 Apr 2019 05:56 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना सांसद संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जारी सियासी घमासान के बीच नेताओं की जुबान भी फिसलने लगी है। ऐसे ही विवादित बयान के मामले में शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत भी फंस गए हैं। उन्होंने बिहार के बेगुसराय से सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार को जहर की बोतल कहा तो चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


मुंबई के जिला निर्वाचन कार्यालय ने संजय राउत को आचार संहिता के कथित उल्लंघन के सिलसिले में नोटिस जारी किया है। यह मामला बिहार के बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार और युवा नेता कन्हैया कुमार पर एक टिप्पणी से जुड़ा है। शिवसेना के मुखपत्र के संपादक राउत ने एक लेख में कहा था कि कन्हैया कुमार को चुनाव में हराया जाना ही चाहिए, चाहे इसके लिए भाजपा को ईवीएम से छेड़छाड़ ही क्यों न करनी पड़े। 

राउत ने मराठी समाचार पत्र में लिखा था कि कन्हैया कुमार ‘एक जहर की बोतल’ हैं। उन्हें संसद ना पहुंचने दें। बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार बिहार की बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग को दूंगा जवाब : राउत 

चुनाव आयोग की नोटिस पर राउत ने कहा है कि वह नोटिस का जवाब देकर अपना रुख स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने जो लिखा था उसके संबंध में मुझे नोटिस मिला है। हम चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं और समय सीमा के अंदर नोटिस का जवाब देकर अपना रुख स्पष्ट करूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें