फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: 'कुछ सदस्य खुद को ज्यादा ज्ञानी समझते हैं', लोकसभा में किरेन रिजिजू ने विपक्ष को लिया आड़ेहाथ

Tue, 10 Mar 2026 02:27 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के बजट सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज हंगामा और तीखी बहस रही। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि बिना स्पीकर की अनुमति कोई भी सांसद बोल नहीं सकता।

विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज का दिन हंगामे और जोरदार बहस के बीच चल रहा है। इसका मुख्य वजह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, जिस पर चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दिया और कई संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से सफाई दी। रिजिजू ने कहा कि कुछ सदस्य खुद को अत्यधिक ज्ञानी मानते हैं और बिना तथ्य परख के आरोप लगाते हैं। 

विज्ञापन


रिजिजू ने आगे कहा कि सदन में  विपक्ष के नेता ने पहले कहा था कि उन्हें संसद में बोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। रिजिजू ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ सदस्य वहां क्यों नहीं बताए कि संसद में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी है। बिना स्पीकर की अनुमति के कोई भी सांसद अपनी मर्जी से नहीं बोल सकता।

ये भी पढ़ें:- LS स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: गौरव गोगोई बोले- व्यक्तिगत हमला नहीं, सदन की मर्यादा बचाने के लिए संकल्प

भाजपा ने कभी सदन में धावा नहीं किया- रिजिजू

विज्ञापन

इसके साथ ही रिजिजू ने यह भी कहा कि भाजपा ने कभी स्पीकर की कुर्सी पर कागज नहीं फेंके, सदन में धावा नहीं बोला और सदन की गरिमा को कभी कम नहीं होने दिया। रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि अब वे स्पीकर की भूमिका और अध्यक्षता को तय करने की कोशिश कर रहे हैं।

लोकसभा स्पीकर निष्पक्ष हैं- रिजिजू
रिजिजू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला निष्पक्ष हैं। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों को मौका मिलता है, चाहे वह नए हों या पुराने। रिजिजू ने कहा कि मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं उसी लोकसभा का सदस्य हूं, जिसके स्पीकर ओम बिरला हैं।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'UCC लागू करने का सही समय', सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी; मुस्लिम महिलाओं के लिए कही ये बात
विज्ञापन


किरेन रिजिजू बोले- सदन का अपमान पर लालकृष्ण आडवाणी ने मुझे भी डांटा था
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्पीकर हमेशा निष्पक्ष रहते हैं और सदन का अपमान करना सही नहीं है। रिजिजू ने याद किया कि जब अफजल गुरु को फांसी देने की मांग के दौरान वे गलती से सदन के बीच में चले गए थे, तो उन्हें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कड़ी फटकार लगाई थी। रिजिजू ने अपना किस्सा सुनाते हुए कहा कि आडवाणी ने कहा था कि तुम नए सांसद हो, वहां नहीं जाना है। वह ट्रेजरी बैंच की जगह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें