फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- आयकर जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए थे

Fri, 22 Mar 2019 08:08 PM IST
अमित मंडल भाषा, बेंगलुरू
विज्ञापन
बी एस येदुरप्पा - फोटो : PTI
विज्ञापन
कर्नाटक भाजपा के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को इस आरोप को दुर्भावनापूर्ण बताया कि उन्होंने पार्टी के शीर्ष अधिकारियों को रिश्वत के रूप में 1,800 करोड़ रुपये दिए थे। इससे पूर्व कांग्रेस ने इस मुद्दे की लोकपाल से जांच कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने एक बयान में दावा किया कि आयकर विभाग इस आरोप की पहले ही जांच कर चुका है और यह पाया गया कि दस्तावेज फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि यह अब एक बंद अध्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर निराश है और इसलिए वह यह मुद्दा उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा आज उठाए गए मुद्दे सहित उठाए जा रहे सभी मुद्दों की पहले ही जांच की जा चुकी है और यह पाया गया था कि दस्तावेज फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने पाया कि दस्तावेज, हस्ताक्षर और हस्तलिखित नोट फर्जी थे। येदियुरप्पा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने आने वाले चुनावों में राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए मीडिया में यह कहानी गढ़ी है।
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहते हुए येदियुरप्पा ने भाजपा के शीर्ष नेताओं को 1800 करोड़ रुपये की रिश्वत दी जिसकी जांच लोकपाल से होनी चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्काल जवाब देना चाहिए।

भाजपा ने कहा, विपक्ष हताश 

वहीं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विपक्षी दल हताश है क्योंकि उसके कई प्रमुख नेता जमानत पर हैं और उसने उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठ का जाल बुनने बनाने का सहारा लिया है। प्रसाद ने कहा कि सुबह से हम बेसब्री से राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन का इंतजार कर रहे थे। और अगर यह इतना बड़ा खुलासा था,तो उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मीडिया को संबोधित क्यों नहीं किया? हताश कांग्रेस ने अपना संतुलन खो दिया है, जिसके कई नेता जमानत पर हैं और अब वह झूठ, गलत बयानी और झूठ का जाल बुनने का सहारा ले रही है। 

कांग्रेस को इन चुनावों में हार नजर आने का दावा करते हुए प्रसाद ने कहा कि पार्टी और उसके नेता वैचारिक रूप से दिवालिया हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से हताश हैं और जंग शुरू होने से पहले ही हार चुके हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें