भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद देश की कूटनीतिक जीत और विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी के बीच देश में चुनावी माहौल और गहन होता जा रहा है। सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं।
ऐसे में जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
आज हम जब उत्तर प्रदेश के बदायूं पहुंचे, तो यहां के चुनावी मुद्दों और जन अपेक्षाओं पर लोगों ने बेबाकी के साथ खुल कर अपनी राय रखी।