फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी के चुनाव लड़ने पर न इकरार न इनकार

Sun, 03 Mar 2019 03:29 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, लखनऊ 
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजनीति में अपने अनूठे अंदाज के लिए मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को साफ कर दिया कि हालात कैसे भी हों आने वाले लोकसभा चुनाव में वह पटना साहिब से ही मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सिचुएशन कोई भी हो लोकेशन वही रहेगी। 

विज्ञापन


फिल्मी किरदार निभाते हुए अपनी रौबिली आवाज में ‘‘खामोश’’ कहकर वाहवाही बटोरने वाले शत्रुघ्न ने अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के चुनाव मैदान में उतरने के बारे में यह कहकर रहस्य बनाए रखा कि वक्त आने दो सब पता चल जाएगा। 

राजनीतिक सरगर्मियों के बीच पिछले दिनों लखनऊ आए शत्रुघ्न सिन्हा ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से लंबी बातचीत करके कई अटकलों को हवा दे दी थी। हालांकि पार्टी की तरफ से इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया गया और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मुद्दे पर मीडिया से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद कहा जा रहा था कि शायद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा बसपा गठबंधन में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें