फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में घिरे सैम पित्रोदा को कांग्रेस चुनाव अभियान की निगरानी समिति की कमान

Tue, 26 Mar 2019 04:09 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सैम पित्रोदा - फोटो : PTI
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चुनाव अभियान की मॉनिटरिंग समिति का नेतृत्व पुलवामा हमले पर अपने विवादित बयान के बाद घिरे सैम पित्रोदा करेंगे। इस मॉनिटरिंग समिति में पित्रोदा के अलावा पवन खेड़ा, रोहन गुप्ता, प्रवीण चक्रवर्ती, प्रियंका चतुर्वेदी, दिव्या स्पंदना और मनीष चतरथ भी शामिल हैं।

विज्ञापन


यह समिति चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार और अभियान पर नजर रखने के अलावा नेताओं को इससे संबंधित हर छोटी बड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का काम करेगी। 

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने चुनावों के दौरान अपने मजबूत प्रचार अभियान के लिए एक विज्ञापन एजेंसी की मदद लेने का भी फैसला किया है।

गौरतलब है कि शुरू से ही कांग्रेस के करीबी रहे ओवरसीज इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा पिछले दिनों पुलवामा हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई सैन्य कार्यवाही के खिलाफ अपने बयानों के कारण विवादों और आलोचनाओं के घेरे में थे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी पित्रोदा पर जम कर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(इनपुट-एएनआई)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें