फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन पायलट का एलान, राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Tue, 05 Mar 2019 08:26 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचिन पायलट
विज्ञापन

राजस्थान में कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने की है। कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन अपने आखिरी दौर में है और कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आठ मार्च को दिल्ली में होनी है। 

विज्ञापन


मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए सचिन पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस, राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने कहा,

चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक, कठिन मेहनत और उम्मीदवार के जीतने की संभावना पर किया जा रहा है। पार्टी सांसद, विधायक के रिश्तेदारों के बजाय किसी दूसरे उम्मीदवार की तलाश कर रही है। कांग्रेस पहले भी सभी सीटों पर लड़ती आई है और इस बार भी ऐसा ही होगा। तीन लोगों के पैनल को राष्ट्रीय  नेतृत्व से मिलने के लिए भेजा जाएगा जहां उनकी चर्चा उम्मीदवारों के नाम पर होगी। 


'सेना पर बयानबाजी गलत'
पायलट ने केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पांच साल में तमाम संस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है और सेना को कमजोर किया है। कांग्रेस इन्हें बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। इसलिए यह लोकसभा चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हो गया है। 

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि सेना ने बालाकोट में स्ट्राइक किया था उस पर हम सभी को गर्व है। लेकिन सेना की वीरता के ऊपर सवाल उठाना गलत है। भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हमले का फायदा लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को होगा जिस पर पायलट ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी राजनीति के लिए नहीं की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें