फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय रुझान- गिरिराज सिंह 80 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे, जीत तय

Thu, 23 May 2019 11:34 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरिराज सिंह-कन्हैया कुमार
विज्ञापन
बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर चल रही महाभिड़ंत में भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने भारी मार्जीन के साथ रुझान में बढ़त हासिल करते हुए सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को पीछे छोड़ दिया है। बिहार के रुझानों के अनुसार गिरिराज सिंह करीब 87 हजार वोटों से कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर आंकड़ों में थोड़ी बहुत ऊंच-नीच होती है, तब भी गिरिराज की जीत का रास्ता आसान नजर आ रहा है। इधर बाकी लोकसभा सीटों के रुझान में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी बेहतर नजर आ रहा है। भाजपा ने पिछले चुनावों के रुझान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में क्लीन स्वीप के भी संकेत दे दिए हैं।

गौरतलब है कि बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद से ही पूरे देश की नजर इस पर टिकी हुई है। जैसे-जैसे रुझानों के आंकड़े आ रहे हैं, लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही रुझानों से लेकर आंकड़ों तक की हर छोटी बड़ी खबर से अमर उजाला डॉट कॉम आपको लगातार अपडेट करता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें