पार्टी सूत्रों ने बताया कि नामांकन पत्र भरने के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रह सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी अपना नामांकन पत्र भरने के लिये हेलीकॉप्टर से वायनाड जाएंगे। चेन्नीतला ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि नामांकन पत्र भरने से पहले कल एक रोड शो होगा जिसमें सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि वह अतिथिगृह में रुकेंगे और सुबह वायनाड के लिए निकलेंगे। समय और बाकी बातें अभी तय होनी हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से वह अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं। कांग्रेस ने रविवार को घोषणा की थी कि राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी के अलावा केरल में वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।