फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के घर ‘दर्द का दरिया’ उमड़ा था और ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ दरिया में शूटिंग कर रहे थे: राहुल

Fri, 22 Feb 2019 12:57 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलवामा को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट किया,

विज्ञापन


"पुलवामा में 40 जवानों की शहादत की खबर के तीन घंटे बाद भी ‘प्राइम टाइम मिनिस्टर’ फिल्म शूटिंग करते रहे। देश के दिल व शहीदों के घरों में दर्द का दरिया उमड़ा था और वे हँसते हुए दरिया में फोटोशूट पर थे।’’ 
 




विज्ञापन


राहुल का आरोप है कि पुलवामा हमले के तीन घंटे बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चैनल के लिए फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। राहुल ने प्रधानमंत्री की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की हैं।

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि जब देश इस जघन्य हमले के कारण सदमे में था तो उस वक्त मोदी कार्बेट पार्क में एक चैनल के लिए फिल्म की शूटिंग और नौकायन कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री अपनी सत्ता बचाने के लिए जवानों की शहादत और ‘राजधर्म’ भूल गए।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमला 14 फरवरी दिन में करीब तीन बजे हुए और प्रधानमंत्री करीब सात बजे तक शूटिंग और चाय नाश्ते में व्यस्त थे। प्रधानमंत्री के इस आचरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।’’

उधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सुरक्षा पर प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को लेकर आरोप लगाने का देश की जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है।

14 फरवरी को हुए पुलवामा आत्मघाती आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

(इनपुट- भाषा)

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें