चुनावी रणनीतिकार और जदयू में नंबर दो की हैसियत रखने वाले प्रशांत किशोर बिहार के नौजवानों को नेता बनाने में मदद करना चाहते हैं। किशोर ने 5 मार्च को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मैं किसी को मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनाने में मदद कर सकता हूं ,तो बिहार के नौजवानों को मुखिया या विधायक भी बना सकता हूं।
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा, 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने इन पार्टियों को बेहतरीन जीत दिलाई। वहीं, 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किशोर ने सपा और कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति तैयार की थी लेकिन इस बार खास कामयाबी हाथ नहीं लगी।