गुजरात में राधनपुर से कांग्रेस विधायक और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल नहीं होंगे। वह कांग्रेस में ही बने रहेंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया। अल्पेश ने कहा कि वह कांग्रेस को ही समर्थन करते रहेंगे और कांग्रेस में ही रहते हुए अपने लोगों की लड़ाई लड़ेंगे।
2015 में ठाकोर ने गुजरात सरकार से डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ती बनाने की मांग की थी। उसके एक साल बाद, ठाकोर ने राज्य में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक अभियान का नेतृत्व किया, जहां वर्तमान में भी निषेध लागू है।
2016 में उन्होंने बयान दिया कि मेरी कोई राजनीतिक आकांक्षा नहीं है। उन्होंने कहा था कि न तो मैं चुनाव लड़ूंगा और न ही किसी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता लूंगा।