फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: एक करोड़ लोगों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, कांग्रेस की बैठक स्थगित

Thu, 28 Feb 2019 08:40 AM IST
रचना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
modi-shah
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर चल रही तैयारियों के बीच आज भाजपा का महासंवाद कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के जरिए देश भर के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों(वॉलंटियर्स) और समर्थकों के साथ सीधा संवाद करेंगे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस की गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन




भाजपा का महासंवाद कार्यक्रम दिल्ली के प्रदेश भाजपा कार्यालय से लाइव होगा, जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों से संवाद करेंगे। अमित शाह ने इसे अबतक का सबसे बड़ा वीडियो कांफ्रेंसिंग बताया है। 
विज्ञापन


भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा है कि देश के सभी जिले, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर लगभग 15 हजार स्थानों से नमो ऐप के जरिये प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से जुड़ेंगे।

भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे

सभी भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री और कैबिनेट के मंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावे पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी चयनित स्थान पर इन कार्यक्रमों पर उपस्थित रहेंगे।नमो एप के अतिरिक्त इस विशाल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पार्टी के फेसबुक पेजों, ट्विटर हैंडल्स, यूट्यूब चैनल्स के साथ-साथ कई ऐप्स व स्ट्रीमिंग चैनल्स पर भी किया जाएगा।

विज्ञापन


यह संवाद भाजपा के सभी 14,000 मंडलों, 896 जिलों एवं महानगरों पर आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिन क्षेत्रों में शक्ति केंद्र उनके मंडल कार्यालय से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें