फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू का फिर विवादित बयान, कहा- मच्छर को कपड़े पहनाना और नरेंद्र मोदी से सच बुलवाना असंभव

Mon, 29 Apr 2019 05:01 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
विज्ञापन

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयानों की बारिश लगातार जारी है। भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिद्धू ने प्रधानमंत्री पर हमेशा झूठ बोलने का आरोप लगाया। सिद्धू ने कहा, 'मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी।'

विज्ञापन


कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया- आपका एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है| इस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है। 
  इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी में ट्वीट किया- बाद में पश्चाताप और समाधान के बारे में सोचने से बेहतर है कि हम आज ही सावधान हो जाएं और आगे की तैयारी कर लें। उन्होंने भाजपा के दोबारा सत्ता में आने को लेकर ऐसा कहा और लोगों से छिपे शब्दों में भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के उन नेताओं में से एक हैं जो भाजपा पर लगातार तीखा रुख अपनाते हैं। इससे पहले भी भाजपा को लेकर सिद्धू कई मंचों पर तल्ख रवैया अपनाते रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें