फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने शुरू किया 'मैं भी चौकीदार' अभियान, लोकसभा चुनाव प्रचार का फूंका बिगुल

Sat, 16 Mar 2019 11:06 AM IST
रचना शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैं भी चौकीदार अभियान की शुरूआत की है। पीएम ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने मैं भी चौकीदार अभियान के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत की है। पीएम मोदी इस अभियान के तहत 31 मार्च को देशभर के लोगों से बातचीत करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की है कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। 

             
विज्ञापन


भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी चौकीदार’। उन्होंने अपना संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन मिनट से अधिक समय का वीडियो भी पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

 
मोदी अकसर स्वयं को ऐसा ‘‘चौकीदार’’ बताते आए हैं जो भ्रष्टाचार को अनुमति नहीं देगा और न ही स्वयं भ्रष्टाचार करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान समझौते में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर बार-बार निशाना साधकर कहते रहे हैं, ‘चौकीदार चोर है।’ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें