फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत किशोर को चंद्रबाबू नायडू ने कहा 'बिहारी डकैत', जेडीयू नेता ने दी नसीहत

Tue, 19 Mar 2019 11:35 AM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नायडू ने प्रशांत किशोर पर आंध्र प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नायडू ने प्रशांत किशोर को 'बिहारी डकैत' बताया। नायडू ने कहा कि बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्र प्रदेश में लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटवा दिए। 

विज्ञापन






नायडू के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर भी पीछे नहीं रहे और चंद्रबाबू को नसीहत दे डाली। प्रशांत किशोर ने कहा कि एक बुरी हार सबसे अनुभवी राजनेताओं को भी परेशान कर सकती है। इसलिए मैं उनके आधारहीन शब्दों से हैरान नहीं हूं। किशोर ने कहा, बिहार के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के बजाय सिर्फ इस बात पर ध्यान दें कि आंध्र प्रदेश के लोग फिर से आपको वोट क्यों दें।

दूसरी तरफ चंद्रबाबू नायडू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर बड़ा आरोप लगाया है। चंद्रबाबू नायडू ने ओंगोल में कहा कि चंद्रशेखर राव आपराधिक राजनीति कर रहे हैं। वह कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे है।
विज्ञापन


बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सात चरणों में देशभर की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के लिए एक साथ, पहले चरण यानी 11 अप्रैल को ही मतदान होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें