फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' अब 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' बन गया है: कांग्रेस

Sat, 06 Apr 2019 12:38 PM IST
Shilpa Thakur भाषा, नई दिल्ली 
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की हालिया टिप्पणियों पर चुनाव आयोग के कदम को लेकर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' अब 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' बन गया है।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "क्या एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) अब बन गया है- मोदी कोड ऑफ कंडक्ट।" उन्होंने दावा किया, "आदित्यनाथ भारतीय सेना का अपमान करते हैं और चुनाव आयोग उन्हें 'प्रेम पत्र' लिखता है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष न्याय योजना को कोसते हैं- चुनाव आयोग कहता है 'आगे से मत करें'।" 





उन्होंने सवाल किया, "चुनाव आयोग सत्तासीन ताकतों को सच्चाई का आईना दिखाने से घबरा क्यों रहा है? "खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 'मोदीजी की सेना' वाले बयान के लिए नाराजगी जताते हुए भविष्य में अपनी टिप्पणियों में सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, आयोग ने कांग्रेस के चुनावी वादे के रूप में घोषित 'न्याय योजना' की नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा की गई आलोचना को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है। आयोग ने उन्हें इस मामले में भविष्य में "सतर्कता" बरतने की नसीहत दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें