फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने कहा, केजरीवाल दिल्ली में करना चाहते हैं कांग्रेस से गठबंधन 

Thu, 14 Feb 2019 08:52 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में कांग्रेस-आप के गठबंधन को लेकर कहा है कि आप गठबंधन करने के लिए उत्सुक है। लेकिन यह कांग्रेस पर निर्भर करता है कि वह गठबंधन करना चाहती है या नहीं। ममता ने कहा कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि कांग्रेस के साथ गठबंधन हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, अरविंद क्या करेंगे? पिछली रात की बैठक से यह बात साफ होती है कि अरविंद कांग्रेस से गठबंधन चाहते हैं। बनर्जी ने कहा कि वह उन राजनीतिक दलों का सम्मान करती हैं जो अपनी राजनीतिक बाध्यताओं के चलते चुनाव पूर्व गठबंधन पर कोई फैसला नहीं ले सके। 
 

ममता ने कहा कि यह कांग्रेस पर है कि वह इस पर कैसे प्रतिक्रिया देती है। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठजोड़ चाहते हैं। इससे पहले दिन में केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस ने कमोबेश दिल्ली में गठबंधन करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा को फायदा होगा। केजरीवाल की यह टिप्पणी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने के एक दिन बाद आयी है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें