फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 अप्रैल 2019: दिनभर की आपाधापी के बीच यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर

Mon, 08 Apr 2019 08:34 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 8 मार्च 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

 

08 अप्रैलः चुनाव की बड़ी खबरें 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। अमर उजाला ने कल ही अपने पाठकों को बताया था कि आज अमित शाह दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
 

Delhi: BJP President Amit Shah visits senior BJP leaders Murli Manohar Joshi (pic1) and LK Advani (pic2 and pic 3) at their residence. pic.twitter.com/8MnTfSoUFn

— ANI (@ANI) April 8, 2019
विज्ञापन

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के सुचेतगढ़ में कहा, "जिन लोगों ने जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक राज किया है, वो कहते हैं कि राज्य में अलग पीएम होना चाहिए। अगर कोई कश्मीर के लिए अलग पीएम की बात करता है तो हमारे पास अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने के सिवा कोई विकल्प नहीं है।"  पढ़ें पूरी खबर

-सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम रद्द हो गया है। खराब मौसम की वजह से शामली, बिजनौर और सहारनपुर, तीनों ही जगह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को प्रियंका का रोड शो हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस ने भाजपा के घोषणापत्र पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि घोषणापत्र की तस्वीर बताती है कि हमारे लिए देश के लोग महत्वपूर्ण हैं और उनके लिए अपना चेहरा। हमारे घोषणापत्र में देश के करोड़ों लोगों के विचारों का समावेश है, जबकि भाजपा के घोषणापत्र में सिर्फ एक व्यक्ति के "मन की बात"। अब देश अपने "मन का फैसला" सुनाएगा।
भाजपा को माफी  पत्र जारी करना चाहिए था। पढ़ें पूरी खबर

-भाजपा ने घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र की बड़ी बातें:

  • देश के सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना देंगे
  • 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे
  • जम्मू कश्मीर से 370 और 35(ए) हटाया जाएगा
  • सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर निर्माण का प्रयास
पूरी खबर पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को यहां रैली की। रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि अगर यूपी ने साथ दिया तो हमारी सरकार जरूर बनेंगी और लोगों की समस्याओं को बिना कहे दूर करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

-राजद ने जारी किया अपना घोषणापत्र। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना का भरपूर समर्थन करते हैं।  राजद दलित पिछड़ों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देगी। मंडल कमीशन के बाकी सुझावों को लागू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

चुनाव की विशेष खबरें - 

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, इन बड़े वादों पर खेली 2019 चुनाव की बाजी

11 'खिलाड़ियों' की टीम से वन मैन शो पर सिमटा भाजपा का घोषणापत्र, 2014 से क्या बदला

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें