फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर गिरिराज माने, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद कहा- बेगूसराय पहुंचें देशभक्त

Thu, 28 Mar 2019 07:39 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरिराज सिंह-नीतीश कुमार - फोटो : twitter
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान बाद नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह चुनाव कार्य में जुट गए हैं। गिरिराज ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए नीतीश को बेगूसराय आने का न्योता भी दिया है। 

विज्ञापन

गिरिराज ने ट्वीट के जरिए कहा कि देशभक्त बेगूसराय आएं। उन्होंने कहा कि कल हम कल हम 12:30 बजे पटना से अपने कर्मभूमि बेगूसराय के लिए प्रस्थान करेंगे और सिमरिया में पूजा उपरांत भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश मंत्री रामलखन बाबू से मिलने उनके निवास बिहट जाऊंगा। मैं छह अप्रैल को बेगूसराय से अपना नामांकन दाखिल करूंगा।
लोकसभा चुनाव में सीट बदले जाने के तरीके को लेकर असंतोष जताने वाले सिंह ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक की थी। शाह ने ट्वीट कर कहा था कि गिरिराज सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी सारी बातों को मैंने सुना है और संगठन उनकी सभी समस्याओं का समाधान निकालेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गिरिराज ने पिछला लोकसभा चुनाव नवादा सीट से लड़ा था लेकिन इस बार यह सीट गठबंधन सहयोगी दल के पास जाने से पार्टी ने उन्हें बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतारा है। बेगूसराय सीट पर जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी चुनाव मैदान में है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें