फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के लिए मुश्किल दिख रहा है 280 का आंकड़ा पाना : शिवसेना

Tue, 07 May 2019 04:22 PM IST
आसिम खान भाषा, मुंबई
विज्ञापन
भाजपा, शिवसेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिवसेना के एक नेता ने भाजपा महासचिव राम माधव के बयान को दोहराया है कि भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत नहीं पा सकेगी और उसे अगली सरकार के गठन के लिए सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के लिए 280 सीट के आंकड़े पर पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है जैसा कि वह 2014 के चुनावों में कर पाई थी।

विज्ञापन


राउत ने एक टीवी चैनल से कहा, राम माधव ने जो कहा वह सही है। राजग अगली सरकार बनाएगी। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी। फिलहाल, भाजपा के लिए अपने दम पर 280-282 के आंकड़े तक पहुंच पाना मुश्किल दिख रहा है लेकिन हमारा राजग परिवार बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा। राउत ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो शिवसेना को खुशी होगी। 

राउत ने कहा, 'मैं राम माधव के बयान का स्वागत करता हूं और शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा होगी। हमें खुशी होगी अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं।' उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के निवर्तमान लोकसभा में 18 सदस्य हैं और वह भाजपा की बड़ी सहयोगी है। यह महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार का भी हिस्सा है। 
विज्ञापन


राम माधव ने पिछले हफ्ते एक मीडिया साक्षात्कार में कहा था कि लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा को अगली सरकार बनाने के लिए सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी। माधव ने कहा था, 'अगर हम अपने दम पर 271 सीटें ला पाएं तो हम बहुत खुश होंगे।' साथ ही उन्होंने कहा था, 'राजग के साथ हम आसानी से बहुमत हासिल करेंगे।' 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें