चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल और टीवी पैनल के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण यानी 19 मई की शाम से पहले नहीं दिखाए जा सकते। अयोग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म, टीवी, केबल, वेबसाइट किसी भी चरण के मतदान से 48 घंटे पहले कुछ भी ऐसा न दिखाए जो किसी राजनीतिक दल के पक्ष में विचार या अपील न हो।
इसके अलावा किसी चर्चा के दौरान भी कोई पैनेलिस्ट ऐसा संवाद नहीं करेंगे जो किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार की छवि को प्रभावित करता हो। आयोग ने एडवाइजरी में पहली बार वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भी शामिल किया है। पहला चरण 11 अप्रैल जबकि सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान होंगे। 23 मई को नतीजे आएंगे।