फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: भाजपा-अन्नाद्रमुक से मुकाबले के लिए डीएमके-कांग्रेस में गठबंधन

Wed, 20 Feb 2019 08:59 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी तमिलनाडु में बड़ी पार्टी से गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस यहां डीएमके के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। समझौते के तहत डीएमके ने तमिलनाडु में कांग्रेस को 9 और पुडुचेरी में एक सीट दी है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।  तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं। इस लिहाज से कांग्रेस के लिए ये गठबंधन बेहद अहम है। भाजपा पहले ही अन्नाद्रमुक और पीएमके के साथ एलायंस का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को डीएमके की चिर प्रतिद्वंदी अन्नाद्रमुक ने भाजपा और पीएमके के साथ समझौते का एलान किया था। पट्टल मक्कल काची (पीएमके) को कुल 39 सीटों में से 7 सीटें दी गई हैं। विधानसभा उपचुनाव में 21 सीटों पर समर्थन के बदले पीएमके को 7 सीटें मिली हैं। 

बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु में 39 में से 37 सीटें जीती थीं। वहीं, अन्नाद्रमुक से मुकाबले के लिए डीएमके अपने नेतृत्व में कांग्रेस के साथ गठबंधन की तैयारी कर रही थी। बुधवार को इस गठबंधन का औपचारिक एलान भी हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें