फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मझधार में महागठबंधन की नाव, एक दूसरे को आंख दिखा रहे कांग्रेस-राजद

Mon, 18 Mar 2019 03:21 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मत तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा ने बिहार में गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा कर लिया है लेकिन बिहार में महागठबंधन पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। कांग्रेस, राजद और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (सेक्यूलर) और अन्य सहयोगियों में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक खींचतान चल रही है। बिहार में सीट बंटवारे में कांग्रेस की 10 से ज्यादा सीटों की मांग की है पर राजद इतनी सीट देने को राजी नहीं है। कांग्रेस ने 15 सीटों की मांग की है जबकि राजद लगभग 8 सीट तक देने को राजी है।

विज्ञापन


हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (सेक्यूलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिये बिहार में ‘महागठबंधन’ की सीटों के बंटवारे का एलान सोमवार को किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को गठबंधन सहयोगियों के बीच एक और दौर की चर्चा के बाद एलान किया जाएगा। बिहार कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कहा था कि सीटों के बंटवारे का ऐलान रविवार को होगा। 

पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मांझी ने संवाददाताओं को बताया, हम (महागठबंधन) राज्य में लोकसभा चुनावों के लिये अपनी सीटों के बंटवारे का एलान किसी भी कीमत पर 18 मार्च को करेंगे। महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के अलावा उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा, एचएएम(एस), शरद यादव का लोकतांत्रिक जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। विकासशील इंसान पार्टी पूर्व बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश साहनी ने बनाई है। मांझी ने कहा, दिल्ली में महागठबंधन के नेताओं के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है। एक और दौर की बातचीत कल (रविवार को) पटना में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें