फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ के मंत्री का आरोप, पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए कर रहे षड्यंत्र, बिगाड़ रहे सेना की छवि

Tue, 12 Mar 2019 02:21 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमलनाथ के मंत्री गोविंद सिंह का बयान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने एयरस्ट्राइक पर छिड़ी बहस के बीच मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं हुई। मनमोहन सरकार में 25 से 30 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं लेकिन पार्टी ने कभी उसका प्रचार नहीं किया। मोदी षड्यंत्र कर के चुनाव जीतने के लिए प्रचार कर रहे हैं और सेना की छवि बिगाड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

 


हेगड़े के बयान पर कोहराम

केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े के बयान को लेकर भी मध्यप्रदेश के कांग्रेस मंत्री गोविंद सिंह ने उन्हें निशाने पर लिया है। सिंह ने कहा कि हेगड़े जी की मां और पिता जी का डीएनए लिया जाए और जांच की जाए कि उनकी जाति क्या है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करके किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, ऐसे लोगों की बात नहीं करना चाहता।  


अनंतकुमार हेगड़े ने की थी राहुल पर आपत्तिजनक टिप्पणी

सोमवार को भाजपा नेता अनंतकुमार हेगड़े ने राहुल को मिश्रित नस्ल का बताते हुए पूछा था कि क्या वो अपने ब्राह्मण होने का डीएनए सुबूत देंगे। हेगड़े यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, "जब राजीव गांधी की हत्या हुई तो उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। शरीर के टुकड़ों का डीएनए टेस्ट किया जाना था। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रियंका का सैंपल लिया जाए राहुल का नहीं। ये रिकॉर्ड पर है। तो ये मिश्रित नस्ल का इंसान सुबूत मांग रहा है। भारतीय इस पार्टी को जीतने दें, इसका सवाल ही नहीं उठता।" हेगड़े, कर्नाटक के सिरसी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें