फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: कांग्रेस की रैली में प्रियंका का संबोधन, टीएमसी उम्मीदवारों के नामों का एलान

Tue, 12 Mar 2019 10:03 AM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक दिख रही है। 

दिनभर की राजनीतिक गतिविधियों का अपडेट --

-स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राजू शेट्टी ने कहा- महाराष्ट्र में भाजपा को हारना है। लेकिन कांग्रेस और एनसीपी गंभीर नहीं हैं। इसलिए गठबंधन नहीं हो रहा है। सीट बंटवारा नही होगा। 

विज्ञापन




- शरद पवार ने कहा, मैं जितना भी राजनीति को समझता हूं, उसके आधार पर कह सकता हूं कि चुनाव के बाद मोदी जी दोबारा देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलेंगी। 



-समाजवादी पार्टी ने यूपी से दो और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान। 



-गांधीनगर में राहुल गांधी ने कहा- लोकसभा चुनाव नतीजा गुजरात और बाकी राज्यों में भी हमारे लिए अच्छा रहेगा। 



-पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा- आम आदमी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा। केजरीवाल या किसी और से समझौता नहीं करेंगे। हम अपने दम पर लड़ेंगे। 
विज्ञापन




-पाटीदार नेता हार्दिक पटेल कांग्रेस में शामिल हुए। 



-टीएमसी सांसद अनुपम हाजरा भाजपा में शामिल। 




-गांधीनगर रैली में राहुल गांधी ने कहा- राहुल ने कहा- देश के किसान परेशान हैं। कुछ लोग देश कमजोर कर रहे हैं। 2014 में इन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं देश का चौकीदार बनाइए। नरेंद्र मोदी देश को ये नहीं बताते कि वायुसेना की जेब से 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाला है। 

-गांधीनगर में कांग्रेस की रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि देश को बचाना आपके हाथ में है। आने वाले समय में सही फैसला लीजिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हमारे संस्थान बर्बाद किए जा रहे हैं। जहां भी आप देखें, नफरत फैलाई जा रही है। हमें मिलकर देश को बचाना होगा। इसके लिए काम करें और एक साथ आगे बढ़ें। 




-ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। 




- तृणमूल कांग्रेस सांसद अनुपम हाजरा भाजपा में शामिल हो सकते हैं।






- कोलकाता में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आवास पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर बैठक। 




- बसपा प्रमुख मायावती ने कहा- बसपा एक बार फिर स्पष्ट कहती है कि लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा।




- महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणडवीस ने कहा- सुजय विखे पाटिल का नाम लोकसभा उम्मीदवारी के लिए केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि उनके नाम को हरी झंडी मिल जाएगी। 




-कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में गठबंधन की राजनीति पर सहमति बनी। कौन से दल कांग्रेस में शामिल होंगे, इसका फैसला राहुल गांधी पर छोड़ा गया है। कांग्रेस के अनुसार, समान विचार वाली पार्टियों को महागठबंधन में शामिल किया जाएगा। 

सोनिया गांधी इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्रामक दिखीं। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्र हित से इतर राजनीति हो रही है। 

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे। राहुल गांधी की मौजूदगी में उनके पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की। 

भाजपा का 'संकल्प पत्र' तैयार करने के लिए राजनाथ की अध्यक्षता में बैठक

लोकसभा चुनाव के एलान के बाद भाजपा घोषणापत्र की तैयारियों में जुट गई है। इस मसले पर घोषणापत्र समिति की एक बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। इसे संकल्प पत्र समिति बैठक का नाम दिया गया है।
 

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू , सोनिया-राहुल और प्रियंका मौजूद

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल मेमोरियल में हो रही इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, वी नारायणसामी और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। 
 



 

 

आश्रम में राहुल गांधी संग दिखे कई वरिष्ठ कांग्रेसी 

साबरमती के गांधी आश्रम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता साथ दिखें। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हैं। 
 

 

गुजरात: गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा में शामिल हुए राहुल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और रैली के लिए गुजरात दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी साबरमती स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। वहां वह सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। 

 

गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 

राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से गांधी आश्रम के लिए निकले। 

विज्ञापन



कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। यहां कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वह अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शामिल होंगे। इस बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल मेमोरियल में दोपहर 12:30 बजे से यह बैठक होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें