सोमवार को जारी भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के कल्याण को भी ध्यान में रखा गया है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को 2022 तक पूरा करने की बात कहते हुए हर संभव प्रयास करने का भरोसा जताया है। किसान कल्याण नीति के तहत पिछले दिनों लागू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने के साथ ही कृषि सहयोगी क्षेत्रों के विकास और पर्याप्त अवसर मुहैया कराने पर ध्यान दिया गया है।
आगे पढ़िए किसानों के लिए क्या-क्या खास है घोषणापत्र में-