भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। भाजपा के घोषणापत्र में 'राष्ट्र सर्वप्रथम' की बात लिखी गई है। घोषणापत्र के पेज नंबर 12 पर राष्ट्र सर्वप्रथम के तहत पार्टी ने आतंकवाद पर सुरक्षा नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, सैनिकों के कल्याण, पुलिस बलों का आधुनिकीकरण, घुसपैठियों की समस्या एवं जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर वादे किए हैं।
आइए विस्तार से जानते हैं भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इन चीजों को लेकर क्या कहा है?
आतंकवाद पर सुरक्षा नीति
भाजपा का कहना है कि हमारी सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विपषयों द्वारा निर्देशित होगी। पार्टी ने यहां हाल ही में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र किया है। इसके अलावा आतंकवाद को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीती की बात कही गई है।
इसे भी पढ़ें- भाजपा के 'संकल्प पत्र' में कांग्रेस के घोषणापत्र के इन वादों का जवाब