फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: बीजद नेताओं का पालाबदल जारी, सांसद प्रत्यूषा सिंह भाजपा में शामिल

Sat, 23 Mar 2019 04:48 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

ओडिशा में बीजू जनता दल से नेताओं के जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज कंधमाल से सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुई हैं।

विज्ञापन

दरअसल प्रत्यूषा कंधमाल से टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रही थीं। उन्होंने 20 मार्च को अपना इस्तीफा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सौंप दीया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जानें लगी थीं। 

हाल के दिनों में कई नेताओं ने बीजद का साथ छोड़ दिया है जिसमें पूर्व सांसद जय पांडा भी शामिल हैं। पांडा को बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके अलावा कुछ और बड़े नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 11, 18, 23, 29 अप्रैल को मतदान होना है। 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें