फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में गरजे राहुल, कहा- मैं भाजपा, पीएम मोदी और आरएसएस से नहीं डरता

Sat, 23 Mar 2019 04:48 PM IST
आसिम खान चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार और कर्जमाफी को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार किया है। बिहार के पूर्णिया में हुई रैली में राहुल ने कहा कि पीएम मोदी आपकी जेब से पैसा निकाल कर बड़े लोगों को दे रहे हैं। राहुल ने कहा कि किसानों के घर चौकीदार नहीं होते। पांच साल में पीएम ने किसानों, और मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन

 



राहुल गांधी ने आगे कहा कि पांच साल में चौकीदार चोर कैसे बन गया? पीएम मोदी अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। राहुल ने कहा कि जहां हमारी सरकार बनी हमने किसानों का कर्जा माफ कर दिया। राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी से पूछिए कि उन्होंने 15 लाख देने का झूठा वादा क्यों किया।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना हमारी प्राथमिकता है। राहुल ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, भाजपा, और आरएसएस से नहीं डरता। बिहार के युवाओं जाग जाओ, हर रोज आपकी जेब से पैसा लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें