फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता की पत्नी ने चुनाव लड़ने का संकेत देकर मचाई सियासत में खलबली

Mon, 11 Mar 2019 08:24 PM IST
अमित मंडल भाषा, बंगलुरू
विज्ञापन
अभिनेत्री सुमलता - फोटो : social media
विज्ञापन

राजनीति में उतरने के लिए तैयार अभिनेत्री सुमलता ने सोमवार को कहा कि वह 18 मार्च को बताएंगी कि आगामी लोकसभा चुनाव कर्नाटक के मांड्या सीट से लड़ेंगी या नहीं। कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय दिवंगत अभिनेता अंबरीश की पत्नी सुमलता ने मांड्या से चुनाव लड़ने पर जोर देकर राजनीतिक समीकरणों में खलबली मचा दी है। अंबरीश इस सीट से तीन बार सांसद रहे थे।

विज्ञापन


सुमलता ने मांड्या में संवाददाताओं से कहा कि मेरा मानना है कि अंतिम क्षण तक कुछ भी हो सकता है। जब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं होती, ऐसा कहने के लिए कुछ भी नहीं है कि यह नहीं होगा। मैं आपको 18 मार्च को बताऊंगी। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि अटकलों पर ध्यान नहीं दें कि कांग्रेस के नेता उन्हें मांड्या से चुनाव नहीं लड़ने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि कृपया मेरे बारे में अफवाहों पर ध्यान नहीं दें जब तक कि मैं आपको नहीं बताऊं। मांड्या न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश में प्रतिष्ठित लोकसभा सीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें