फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम चुनाव 2019: मनमोहन पर बयान के लिए अमित शाह ने शीला दीक्षित को कहा शुक्रिया

Thu, 14 Mar 2019 07:42 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : Twitter
विज्ञापन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर लेकर दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बयान को भारतीय जनता पार्टी ने भुनाना शुरू कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शीला दीक्षित का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मैं शीला दीक्षित जी को धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने वहीं कहा है जो पूरा देश पहले से जानता है लेकिन कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करती है। 
विज्ञापन

 
शीला दीक्षित ने गुरुवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आतंकवाद से लड़ने में उतने कठोर नहीं थे जितने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। हालांकि इसके साथ ही शीला दीक्षित ने यह भी कहा है कि नरेंद्र मोदी के ज्यादातर काम राजनीति से प्रेरित होने के साथ ही राजनीतिक लाभ उठाने के लिए होते हैं।

मनमोहन सिंह आतंकवाद से लड़ने में उतने कठोर नहीं थे जितने पीएम मोदी हैंः शीला
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बयान के सामने आने के बाद शीला दीक्षित ने सफाई दी है कि मनमोहन सिंह का आतंकवाद को लेकर उतना कड़ा कदम नहीं होता जितना कि पीएम मोदी उठाते हैं। अगर मेरे बयान को किसी दूसरी तरह पेश किया जा रहा है तो मैं कुछ नहीं कह सकती।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें