फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय संकल्प रैली में बोले पासवान- प्रधानमंत्री मोदी का सीना 56 नहीं, 156 इंच का है

Sun, 03 Mar 2019 02:35 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Narendra Modi, Ramvilas Paswan, Chirag - फोटो : PTI
विज्ञापन

रविवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनावी बिगुल फूंकने पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल रैली में पहुंचे। यहां लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्र की एनडीए सरकार में मंत्री रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि एयर स्ट्राईक से पहले हम भारत के प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने पर गर्व करते थे, लेकिन आज यहां पटना का गांधी मैदान आपको सम्मानित करते हुए कहता है कि नरेंद्र मोदीजी का सीना केवल 56 इंच का नहीं बल्कि 156 इंच का है। 

विज्ञापन


पासवान ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी की कुंभ यात्रा के दौरान सफाई कर्मचारियों के पैर पखारने के दृश्य को भावुक क्षण बताते हुए उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि कुंभ में स्नान करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में नहीं गए, सबसे पहले उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पैर पखारे। यह देखकर हमारी आंख से भी आंसू छलक आए। एक समय छूत-अछूत को की मान्यता होती थी मगर ऐसा कर के लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। देश की मर्यादा को पीएम मोदी ने ऊंचा किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पासवान ने रैली को संबोधित करते हुए बुलेट और बैलेट की लड़ाई के बीच 400 सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें